Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : चार साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की होगी समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में चार साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की समीक्षा होगी. राज्य के सभी एटीएस एसपी, जिले के एसएसपी, एसपी, जोनल आईजी और सभी रेंज के डीआईजी के साथ 22 सितंबर को एडीजी अभियान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान अभियोजन स्वीकृत्यादेश के लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की जायेगी. लंबे समय से लंबित केस के निष्पादन के लिए मार्गदर्शन और अनुवीक्षण समिति बनायी गयी है. इस समिति के अध्यक्ष एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, उपाध्यक्ष, आईजी और सीआईडी असीम विक्रांत मिंज को बनाया गया है. जबकि सभी रेंज के डीआईजी इसके सदस्य है. पुराने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी आयी है. राज्य का पुलिस विभाग इस काम को पूरा करने में जोर-शोर से जुटा हुआ है. इसे भी पढ़ें -राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-if-the-bill-is-passed-there-will-be-33-percent-women-mps-in-the-lok-sabha-in-2029-nadda-cornered-congress-on-obc/">राज्यसभा

: बिल पास हुआ तो 2029 की लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला सांसद होंगी, ओबीसी पर नड्डा ने कांग्रेस को घेरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही