Search

 
 
 

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के डबल मर्डर केस में शामिल अपराधी गिरफ्तार

 
 Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में 21 फ़रवरी को देर शाम अज्ञात अपराधियों ने बिरसा उरांव और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में रांची पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिरसा उरांव की आपकी विवाद में हत्या कर दी.

बिरसा आरोपी युवक को लगातार धमकी दे रहा था

जेल से निकलने के बाद बिरसा आरोपी युवक को लगातार धमकी दे रहा था, इसी वज़ह उसने बिरसा की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार जिस वक्त बिरसा को गोली मारी गयी, उस दौरान बिरसा की पत्नी सोनी मुंडा ने आरोपी युवक को पकड़ लिया था, जिस वजह से उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

बिरसा उरांव हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर बाहर निकला था

बिरसा उरांव घटना से कुछ देर पहले अपने घर लौटा था. उसकी पत्नी घर के बाहर खाना बना रही थी. इसी दौरान एक अपराधी बगल के खेत के रास्ते मौके पर पहुंचा और दोनों को गोली मार दी .बिरसा उरांव हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर, कुछ दिन पहले ही बाहर निकला था. बिरसा ने तीन शादियां की थी. सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्नी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही