Ranchi : आपराधिक घटना को अंजाम दे रहा एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के बेल बगान में दीपक कुमार महतो के घर पर कुछ अपराधी प्रवृति के लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जमा हुए थे. इस सूचना के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम बेलबगान स्थित दीपक कुमार के घर के दूसरे तल्ले पर पहुंचे.
रांची : आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार
Last Updated: Aug 17, 2024 12:00 AM (IST)