Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः कांके में अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, दो खोखा बरामद

Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. जिनके घर में फायरिंग की घटना हुई है, उनका नाम शिव महतो है. घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद हुआ है. फायरिंग की इस घटना में शिव महतो बाल बाल बचे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. जिनके घर में फायरिंग की घटना हुई है, उनका नाम शिव महतो है. घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद हुआ है. फायरिंग की इस घटना में शिव महतो बाल बाल बचे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है.

इस मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि यह घटना आज सुबह की है. मामले की जानकारी मिली है फिलहाल जांच की जा रही है. अपराधियों ने घर पर क्यों गोली चलाई है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमीन विवाद में राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे पहले रांची के एयरपोर्ट रोड में एक होटल में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही