Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः पुंदाग में अपराधियों ने पेट्रोल पंप में की लूट

Ranchi: अपराधियों ने राजधानी रांची में रविवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया. पुंदाग इलाके के एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की और फरार हो गया. अपराधियों ने पेट्रोल पंप से 59 हजार रुपये की लूट की.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi: अपराधियों ने राजधानी रांची में रविवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया. पुंदाग इलाके के एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की और फरार हो गया. अपराधियों ने पेट्रोल पंप से 59 हजार रुपये की लूट की.

 

जानकारी के मुताबिक लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पहले पेट्रोल पंप कर्मियों को हथियार के बल पर काबू में किया. फिर सेल्स मैन से रुपये भरा बैग ले लिया. बैग में 59 हजार रुपये थे. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. 

 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग थाना की पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची. पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान करनी शुरु कर दी है. साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

 

जानकारी के मुताबिक अपराधी पेट्रोल लेने के लिए पंप पर आये थे. पेट्रोल पंप पर आने के बाद कुछ देर तक रेकी की. फिर मौका देखकर लूट की घटना को अंजाम दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही