Search

 
 
 

रांचीः मैक्लुस्कीगंज इलाके में अपराधियों ने की गोलीबारी

Ranchi.. राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना गुरुवार (9 अप्रैल) की सुबह की है. बताया जाता है कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर चार राउंड फायरिंग की.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi :  राजधानी के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना गुरुवार (9 अप्रैल) की सुबह की है. बताया जाता है कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर चार राउंड फायरिंग की. 

 

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत है. हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मैकलुस्कीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. 

 

फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही नसीम खान के परिवार के लोगों से यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उनके घर पर फायरिंग क्यों की गई. फायरिंग की वजह क्या है. 

Uploaded Image

मौके से खोखा बरामद

पुलिस ने तीन खोखा किया बरामद

गोली चलने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. इस दौरान पुलिस की टीम ने घटनास्थल से कुल तीन खोखा बरामद किया है. इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि जिन पर गोली चलाई गई है उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही