Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : हरमू पटेल पार्क के पास अपराधियों ने युवती को मारी गोली, मौत

Ranchi :  बाइक सवार दो अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क स्थित हरमू नंद नगर में 20 वर्षीया युवती निवेदिता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. हॉस्टल में रहने वाली युवती को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए. आनन-फानन में युवती को रिम्स में भर्ती कराया गया. रिम्स में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, युवती को चार गोली मारी गई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/33-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" />

हॉस्टल में रह कर करती थी पढ़ाई, नवादा की रहनेवाली थी

20 वर्षीया निवेदिता बिहार के नवादा जिला की रहने वाली थी. वह पटेल चौक स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार की शाम को अपने हॉस्टल की तरफ लौट रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. निवेदिता को गोली मारे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत अरगोड़ा थाने को दी. मामले की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल युवती को अस्पताल भेजा. हालांकि, इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने निवेदिता को मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवती की हत्या की गयी है.
इसे भी पढ़ें – होटल">https://lagatar.in/case-of-passing-the-map-of-hotel-le-lac-hc-said-rrda-officials-did-not-commit-any-conspiracy/">होटल

ली लैक का नक्शा पास करने का मामला : HC ने कहा- RRDA के अधिकारियों ने कोई षड्यंत्र नहीं किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही