Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कांके रोड में अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, रिम्स में भर्ती

Ranchi: बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. यह घटना गुरुवार की देर शाम गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास हुई है, जहां एक बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने राजेश मुंडा नाम के व्यक्ति को गोली मार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा राजेश को गंभीर अवस्था में रिम्स ले जाया गया है. दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजेश मुंडा कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास खड़ा था. इसी दौरान एक बाइक से दो अपराधी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद बाद पीछे बैठे अपराधी ने राजेश पर फायरिंग कर दी. इसमें राजेश के पैर में गोली लगी. अपराधियों ने किस विवाद को लेकर राजेश को गोली मारी अभी तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाया है. राजेश का इलाज रिम्स में चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें - सरयू">https://lagatar.in/saryu-rai-got-the-reply-said-food-supply-ministers-bigotry-exposed/">सरयू

राय को मिला जवाब, कहा – खाद्य आपूर्ति मंत्री के बड़बोलेपन की खुली पोल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही