Search

 
 
 

रांची : रातू में अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

 
Ranchi : जिले के रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना गुरुवार दोपहर में हुई, जहां स्कॉर्पियो पर सवार होकर आये पांच अपराधियों ने अभिषेक श्रीवास्तव के फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और रिंग रोड की तरफ से फरार हो गये. 11 गोलियां कार के शीशे को छेदते हुए अभिषेक को लगी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अभिषेक श्रीवास्तव को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. रांची पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जिस स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. उसे भी खोजा जा रहा है.

अभिषेक श्रीवास्तव को मारी 11 गोलियां

अभिषेक श्रीवास्तव गाड़ी से अपने रातू रिंग रोड स्थित आस्थापुरम आवास लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये पांच स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर अभिषेक के आने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही अभिषेक अपने अपार्टमेंट वाली गली में घुसे अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. 11 गोलियां कार के शीशे को छेदते हुए अभिषेक को लगी. सभी अपराधियों ने मंकी कैप पहना हुआ था. हत्या के पीछे किसी आपराधिक गिरोह का हाथ बताया जा रहा है. जिस तरह फिल्मी अंदाज में हत्या की गयी है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी पेशेवर अपराधियों का काम है.

पिपरवार के बचरा साइडिंग में करते थे कोयला का कारोबार

अभिषेक श्रीवास्तव पेशे से कोयला कारोबारी थे. उनका मुख्य कारोबार चतरा जिले के पिपरवार स्थित बचरा साइडिंग में था. इससे पहले चतरा में अभिषेक को उग्रवादी संगठन ने धमकी दी थी. जिसके बाद उस मामले में चतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही