Search

 
 
 

बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, रांची डीसी ने मुआवजा देने का दिया निर्देश

 
Ranchi :  राजधानी में कल शाम से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसको गंभीरता से लेते हुए जिला दंडाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये हैं. डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने क्षेत्रों का सर्वेक्षण करके फसलों के नुकसान का आकलन करने को कहा है. साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर समय पर मुआवजा देने का आदेश दिया है.

किसानों की फसलें हुई बर्बाद

गौरतलब है कि रांची समेत झारखंड के कई जिलों में दो दिनों से बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी है. फंसले बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है. इस परिस्थिति से उबारने के लिए जिला प्रशासन ने यह पहल की है.

अंचल कार्यालाय जाकर दर्ज कराएं नुकसान की जानकारी

जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की रणनीति पर भी काम किया जायेगा. किसानों से अपील की गयी है कि वे अपने क्षेत्रों के अंचल कार्यालयों में जाकर नुकसान की जानकारी दर्ज कराएं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-18-10.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1027114" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-18-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-19-12.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1027115" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-19-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-20-10.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1027116" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-20-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही