Search

 
 
 

रांची: करोड़पति 7 सालों से उठा रहा था अंत्योदय राशन कार्ड योजना का लाभ, कार्रवाई

 
Ranchi: एक करोड़पति पिछले सात सालों से अंत्योदय राशन कार्ड योजना का लाभ उठा रहा था. मामला संज्ञान में आने के बाद रांची जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. मामला रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के चकमे गांव का है. आरोपी अजय कुमार साहू करोड़ों रुपये के मालिक हैं. इसके बाद भी अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ पिछले सात सालों से उठा रहा था. इसके बाद जिला प्रशासन ने अजय साहू को जुर्माने के रूप में 74, 305 रूपये छह दिनों के भीतर जिला आपूर्ति राजकोष में जमा करने का निर्देश दिया है. जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. इसे भी पढ़ें –तिरुपति">https://lagatar.in/how-much-property-of-tirupati-devasthanam-14000-crores-in-banks-14-tonnes-of-gold-7123-acres-of-land-across-the-country/">तिरुपति

देवस्थानम की कितनी संपत्ति!, बैंकों में 14,000 करोड़, 14 टन सोना, देश भर में 7,123 एकड़ भूमि

करोड़ों रुपये की संपत्ति होने की मिली जानकारी

रांची जिला प्रशासन को अजय साहू के पास करोड़ों रुपये की संपति होने की जानकारी मिली. उसके पास पांच एकड़ जमीन, एक ट्रैक्टर, पत्नी के नाम 150 ग्राम सोने का गहना, उनके नाम पर 50 ग्राम सोने का गहना, बैंक में कुल 90 हजार रूपया होने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है. इसे भी पढ़ें –मौसम">https://lagatar.in/weather-update-know-how-will-be-the-condition-of-the-entire-state-including-the-capital-till-september-29/">मौसम

अपडेट: जानिए 29 सितंबर तक राजधानी समेत पूरे राज्य का कैसा रहेगा हाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही