Search

 
 
 

रांचीः एक्सपो उत्सव मेले में उमड़ रही लोगों की भीड़

 
Ranchi: शहर के मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव मेले में दूसरे दिन शुक्रवार को लोगों की भीड़ देखने को मिली. मेले में आने वाले लोगों के लिए सभी तरह की सुविधा का ख्याल रखा गया है. यहां पार्किंग की अच्छी सुविधा दी जा रही है. महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है. एक्सपो में पिंक स्टॉल, जर्मन स्टॉल, फूड स्टॉल, झारखंड की महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए अलग टेंट हॉल  हैं. यहां बांग्लादेश की साड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बच्चों के खेलने के लिए प्ले जोन, स्टार्टअप कंपनी, फर्नीचर वर्ल्ड, अफगान के ड्राई फ्रूट, गुजराती बैंगल्स, पंजाबी कुर्ती, कोरियन हेयर एक्सरीज कलेक्शन, कानपुर लेडीज बैंग, तेजस्वी कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट, लाइट के स्टाइलिश कलेक्शन और भी कई अन्य चीजें उपलब्ध हैं. युवाओं और परिवार वाले लोग बड़ी संख्या में इस मेले में पहुंच रहे हैें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही