Search

 
 
 

रांची : ड्रॉपआउट बच्चों का डेटा कलेक्ट कर रहा सीआरपी

 
Ranchi :  झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) स्कूल जाकर ड्रॉपआउट बच्चों का डेटा कलेक्ट कर रहे हैं. इन ड्रॉपआउट बच्चों को चिन्हिंत कर उनका फिर से स्कूल में नामांकन कराया जाएगा. वहीं यू-डीआईएसई पोर्टल में जिन बच्चों का नाम रजिस्ट्रर्ड नहीं है, उनका भी डेटा तैयार किया जायेगा. इसकी जानकारी सीआरपी-बीआरपी एसएस संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने दी है.

डेटा अपलोड नहीं होने के कारण ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या बढ़ी

डीआईएसई पोर्टल  के अनुसार, रांची में 10,388 छात्रों ने ड्रॉपआउट किया है. हालांकि इन छात्रों का नामांकन 2022-23 में हो गया है. पोर्टल पर डेटा अपलोर्ड नहीं होने के कारण ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी दिख रही है. कृष्णा प्रसाद ने बताया कि यू-डीआईएसई पोर्टल पर छात्रों का डेटा हर साल अपडेट किया जाता है. लेकिन रांची में 2023-24 सत्र के लिए केवल 70 प्रतिशत डेटा अपडेट किया गया है. कहा कि सीआरपी दौरे के दौरान पता चला कि ड्रॉपआउट के रूप में सूचीबद्ध बच्चों में से कुछ का नाम दूसरे स्कूलों में नामांकित हैं.  जानकारी के आभाव और पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं होने के कारण नामाकंन के बाद भी छात्रों को ड्रॉपआउट चिह्नित किया गया था. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही