Search

 
 
 

रांची के 39 परीक्षा केंद्रों में सीटेट की परीक्षा संपन्न, 40,000 अभ्यर्थी हुए शामिल

 
Ranchi :  रांची सहित झारखंड के पांच शहरों में आज रविवार को सीटेट की परीक्षा संपन्न हुई. रांची के 39 परीक्षा केंद्रों में भी परीक्षा हुई. परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई जो दोपहर 12.30 बजे तक चली. इस परीक्षा में करीब 40,000 अभ्यर्थी शामिल हुए. सीटेट की परीक्षा दो लेवल प्राइमरी और एलिमेट्री में आयोजित की गयी. दोनों लेवल में 150-150 प्रश्न पूछे गये. परीक्षा में पास करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. बता दें कि रांची के अलावा झारखंड के हजारीबाग, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में परीक्षा केंद्र बनाया गया था.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही