Search

 
 
 

रांचीः CUJ के कुलपति ने की CM से मुलाकात, दीक्षांत समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

 
Ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केबी दास ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात कर उन्हें तृतीय दीक्षांत समारोह के आयोजन की जानकारी दी. साथ ही समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया. मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने का आश्वासन भी दिया. बता दें कि झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय 28 फरवरी को अपना तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है. दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के नये भवन के अन्तर्गत नवनिर्मित विशाल सभागार में होगा. भवन एवं सभागार में समारोह संबंधी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का कार्य तेज़ी से चल रहा है. एकेडेमिक कौंसिल, एक्ज़ीक्यूटिव कौंसिल के सदस्यों, विशेष आमंत्रित अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं मीडिया कर्मियों के लिए निर्धारित स्थलों पर बैठने का इंतज़ाम कर लिया गया है. व्यवस्था में कोई कमी न रह जाये इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन , अभियंताओं की टीम एवं विभिन्न समितियों के सदस्य और पूरा विश्वविद्यालय परिवार युद्धस्तर पर दिन-रात कार्य कर रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही