Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः क्युरेस्टा हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 100 मरीजों का निःशुल्क उपचार

Ranchi: आपकी स्वास्थ हमारी प्राथमिकता. इसी उद्देश्य को लेकर ‘दी क्युरेस्टा हॉस्पिटल’ दीपाटोली द्वारा चर्च रोड स्थित पथलकुदवा के क्युरेस्टा पार्क नर्सिंग होम में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 100 लोगों का निःशुल्क उपचार किया गया. इस स्वास्थ शिविर में आने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं. अस्पताल द्वारा जरूरतमंदों को मुफ्त मे दवाएं भी दी गईं. ज्यादातर मरीज मधुमेह और हाइपरटेंशन से ग्रसित पाए गए. जिनका ‘दी क्युरेस्टा हॉस्पिटल’ के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा अच्छी तरह से जॉच कर उपचार किया गया. इसे पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-during-the-rally-in-patan-amit-shah-targeted-rahul-gandhi/">गुजरात

: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- विदेश जाकर अपने देश की आलोचना करना शोभा नहीं देता
इस स्वास्थ शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सोनी कुमारी, डॉ स्नेहा के साथ जेनरल मेडिसिन के डॉ रंजीत का विशेष योगदान रहा. इलाज कराने आए मरीजों ने अस्पताल के इस निःशुल्क व्यवस्था की सराहना की, और उम्मीद जताया कि अस्पताल प्रबंधन जरूरतमंदों के लिए आगे भी इस तरीका के स्वास्थ शिविर लगाते रहेगा. इसे भी पढ़ें-लालू">https://lagatar.in/rjd-leaders-will-celebrate-lalu-prasads-76th-birthday-as-social-justice-and-harmony-day/">लालू

प्रसाद के 76वें जन्मदिन को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनायेंगे राजद नेता
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही