Search

 
 
 

रांची: सरकारी स्कूल में बच्चे को बंद करने के मामले में सीडब्ल्यूसी ने लिया संज्ञान

 
Palamu: नावाबाजार थाना क्षेत्र के मंहुगाई में एक सरकारी स्कूल में क्लास रूम में 5 घंटे तक मासूम के बंद रहने के मामले में सीडब्ल्यूसी ने संज्ञान लिया है. अब इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ नोटिस जारी होगा. पूरे मामले में प्रिंसिपल और शिक्षक से पूछताछ की जाएगी.

क्लास रूम में बच्चा बंद था

दरअसल पूरा मामला शनिवार (23 जुलाई) का है. जब मंहुगाई में एक सरकारी स्कूल में अपने क्लास रूम में सो रहे 5 साल के मासूम को बंद कर शिक्षक चले गए. घर नहीं पहुंचने पर परिजन जहां परेशान थे. वहीं जब बच्चे की नींद खुली तो वह रोने लगा. बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने स्कूल का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला. इस घटना से बच्चा काफी डर गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जंहा उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही