Ranchi : रांची में फर्जी बैंकिंग ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी अजय कुमार मूल रूप से हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने 03 मोबाईल, 02 लैपटॉप, 01 एटीएम और आधार कार्ड बरामद किया है. गौरतलब है कि सीआईडी को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी बड़े पैमाने पर फर्जी बैंकिंग ऐप के जरिए खाताधारकों से ठगी कर रहे हैं. अपराधी केवाईसी के नाम पर फर्जी इंटरनेट बैंकिंग एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर ठगी कर रहे थे. जिसके बाद साईबर थाना अपराध अनुसंधान विभाग में कांड संख्या 14 / 2023 16 / 2023 18 / 2023 और 25 / 2023 दर्ज किया गया. इससे पहले भी सीआईडी द्वारा 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
जानें साइबर अपराध से बचने के उपाय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-88.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
- किसी अज्ञात मोबाईल नम्बर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें.
- किसी भी अज्ञात नंबर से आये एसएमएस में दिये गये अज्ञात/ संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.
- किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये अनजान लिंक या यूआरएल पर क्लिक न करें, ना ही किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड करें.
- साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 तथा ऑनलाईन www.cybercrime.gov.in पर संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-flood-light-cricket-competition-will-be-organized-from-may-14/">किरीबुरू
: 14 मई से फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment