Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 जून को रांची साइक्लोथॉन 2023 का आयोजन

Ranchi : मोरहाबादी मैदान में रांची के साइकिल मेयर कनिष्क पोद्दार और स्थानीय साइकिलिंग समुदाय की ओर से 3 जून को रांची साइक्लोथॉन 2023 का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 3 जून को अंतरराष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस मनाने के लिए किया जा रहा है. साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को स्वस्थ और फिट जीवन शैली के लिए अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 5 से 7:30 बजे तक चलेगा. साइकिल चालक कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट https://veloventure.in/ranchi-cyclothon

में निर्धारित शुल्क देकर पंजीकरण कर सकते हैं. कार्यक्रम में तीन श्रेणियां हैं और प्रत्येक श्रेणी के विजेता को ट्रॉफी दिये जायेंगे. सर्किट पूरा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को फिनिशर के पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा. श्रेणियां 1) एमटीबी या हाईब्रिड साइकिल पर 25 कि.मी. 2) एमटीबी या हाईब्रिड साइकिल पर 50 कि.मी. 3) सड़क साइकिल पर 50 कि.मी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही