Search

 
 
 

रांची : मारवाड़ी हाई स्कूल में साइक्लोथॉन का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

 
Ranchi :  राजधानी के अपर बाजार स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल में आज सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 150 बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने स्कूल कैंपस से साइकलिंग शुरू की और शहीद चौक, फिरायालाल, अपर बाजार होते हुए 3 किलो मीटर की दूरी तय वापस स्कूल आये. इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला.  सभी बच्चों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक जैसा टी-शर्ट दिया गया. साथ ही साइकलिंग के दौरान बच्चों को जूस और स्नैक्स भी दिये गये. स्कूल के प्रिसिंपल आशीष कुमार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष स्वेता भाला, सर्वदा ज्वेलर्स, सौरभ अग्रवाल, पूजा तोदि, सरिता बथवाल व समस्त मारवाड़ी युवा मंच से जुड़े लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-one-crore/">रांची:

एक करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही