Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मंगसीर बदी महोत्सव के दूसरे दिन निकली दादीजी की भव्य शोभायात्रा

Ranchi : राणी सती मंदिर कमेटी के तत्वाधान में चार दिवसीय मंगसीर बदी महोत्सव दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. सुबह दस बजे गाजे-बाजे के साथ दादीजी पालकी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया. श्री राणी सती मंदिर विद्यालय के 125 बच्चे दादीजी की पताकाएं लेकर चल रहे थे. सैकड़ों महिलाएं माथे पर कलश लेकर, जबकि 21 युवा कांवर लिये हुए थे. कांवर में पूजन सामग्री थी. शोभायात्रा में आगे-आगे दादीजी के त्रिशूल लिए 21 भक्त चल रहे थे, पालकी के पीछे पंज प्यारे और आगे रथ पर विराजमान दादीजी थीं. दादीजी के 71 निशान को भी शामिल किया गया था. जगह-जगह भक्तों ने दादीजी को पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि का आशिर्वाद मांगा.

स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की शिव-शक्ति की मनोरम झांकी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/दादी-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्री राणी सती विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपर बाजार में शिव शक्ति की झांकी प्रस्तुत की.इसमें भगवान शिव व माता पार्वती को भक्तो को आशीर्वाद देते दिखाया. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय और बाहर से आये कलाकारों ने हिस्सा लिया. भजन गायक पवन शर्मा, मनीष सोनी और राजा ने भजनों की गंगा बहाई. प्रधान पुजारी देव कुमार जी संग मंदिर कमेटी के न्यासी रतन जालान, भानु जालान,अध्यक्ष सतीश तुलस्यान,मंत्री गजानंद अग्रवाल, चन्द्र कांत झुनझुनवाला, श्याम अग्रवाल,कमल खेतावत, प्रदीप नारसरिया, लोकेश जालान, आशुतोष खेतान,प्रकाश पोद्दार, तरुण सर्राफ, शोभित तुलस्यान, सुमित, पवन लोहिया, शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे.

स्थानीय मंडलियों के भजनों  पर झूमते चल रहे थे श्रद्धालु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/दादी-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्थानीय भजन मंडली से आगे सती मंदिर के विद्यार्थियो की टोली थी. अंत में भजनों पर झूमते हुए धर्म ध्वज लिए महिला श्रद्धालु चल रही थीं. शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, भक्तों का कारवां भी लंबा होता गया. शोधायात्रा रातु रोड, हरमू रोड, गाड़ीखाना चौक, कार्टसराय रोड, जेजे रोड, जैन मंदिर होते हुए शहीद चौक, सुभाष चौक से गांधी चौक, नॉर्थ मार्केट रोड होकर कमलाकांत रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई.

संगठनों ने जगह-जगह किया स्वागत

विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच पीने का पानी, टॉफी, आईसक्रीम आदि का वितरण किया गया. महोत्सव के तिसरे दिन शनिवार को मंदिर में दादी मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा. सुबह सात बजे मां की विशेष पूजा की जायेगी. इसके बाद दर्शन-पूजन शुरू होगा. रतन जालान अपनी पत्नी के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित करेंगे. सुशील नारसरिया व श्याम अग्रवाल की देखरेख में 501 महिलाएं मंगला पाठ करेंगी. इस विशेष मौके पर मंदिर कमेटी की और से हजारों भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cold-started-increasing-gradually-mercury-dropped-to-12-4-degrees/">रांची

: धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, पारा गिरकर 12.4 डिग्री पहुंचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही