Search

 
 
 

रांची: दक्ष जैन ने दिये सफलता के टिप्स, अभ्यर्थियों को किया प्रोत्साहित

 
Ranchi: चाणक्य आईएएस एकेडमी के धनबाद ब्रांच में यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी करनेवाले विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें सिविल सेवा में 293वां रैंक हासिल करनेवाले दक्ष जैन ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि हर छात्र में आईएएस बनने की क्षमता है. उन्होंने सिविल सेवा में सफल होने के लिए कई मापदंडों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर की गई तैयारी परीक्षा में सभी चरणों को आसान बना देती है. कहा कि छात्रों को इसकी तैयारी शुरू करने के दौरान सर्वप्रथम सिलेबस का गहन अध्ययन करना चाहिए. तभी तैयारी सही मायने में शुरू हो पाती है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपने कंफर्ट जोन को त्याग नहीं पाते हैं. चुनौतीपूर्ण स्थितियां या संघर्षपूर्ण स्थितियों को स्वीकारने में संकोच करते हैं. लेकिन हकीकत यह है कि जीवन को संवारने के लिए हर चुनौतियों से गुजरना भी जरूरी होता है. सभी अभ्यर्थियों को इमानदारी से पहल कर अपने तय लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए. तभी सफलता मिलेगी. बता दें कि चाणक्य आईएएस अकेडमी 1993 में दिल्ली में शुरू हुई थी. वर्तमान में संस्थान की 22 शाखाएं देश की विभिन्न राज्यों में हैं. अब तक संस्थान से पढ़ाई करनेवाले 5 हजार से भी अधिक विद्यार्थी सिविल सेवा में योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही