Search

 
 
 

रांची : आलम नर्सिंग होम में दलित किशोरी को जबरन भर्ती रखा, मां ने लगाई न्याय की गुहार

 

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू स्थित आलम नर्सिंग होम में एक दलित किशोरी को जबरदस्ती भर्ती रखने का मामला प्रकाश में आया है. नर्सिंग होम में भर्ती 15 वर्षीय रिया कुमारी की मां ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. कहा है कि उसने अपनी बेटी को पथरी के इलाज के लिए 29 अक्टूबर को आलम अस्पताल, बरियातू में भर्ती कराया था. आईसीयू में दो दिन रखने के बाद डॉक्टर ने कहा कि मरीज की हालत ठीक है और उसे जनरल वार्ड में रखना होगा. लेकिन पैसा नहीं जमा कर पाने के कारण उसे चार दिन तक जबरदस्ती आईसीयू में रखा गया और इलाज का बिल बढ़ा दिया गया. अस्पताल के डॉ मजीद आलम ने परिजनों से डॉ समरीना कमल से सलाह ले की बात कही. डॉ समरीना ने सभी तरह की जांच करवाने के बाद कहा कि लीवर में प्रॉब्लम है. डॉक्टर ने मरीज का इलाज वेल्लोर या दिल्ली में कराने की सलाह दी. मां ने कहा कि अस्पताल ने मरीज के 14 नवंबर तक इलाज का बिल 1.96 लाख रुपए बना दिया. परिजनों ने 35 हजार रुपए जमा किया है. मरीज की मां का कहना है कि हमलोग गरीब हैं. मेरी बेटी रिया कुमारी का आयुष्मान कार्ड भी है, लेकिन अस्पताल उसे मानने से इनकार कर रहा है. बिल नहीं चुका पाने की वजह से मरीज को जबरदस्ती अस्पताल में रखा गया है. वे लोग इलाज के लिए दूसरे अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-worked-to-create-chaos-in-the-entire-country-during-the-corona-period-hemant-soren/">भाजपा

ने कोराना काल में पूरे देश को अस्त व्यस्त करने का काम किया : हेमंत सोरेन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही