हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम रे, ओ शेरांवाली सबसे बड़ा तेरा नाम
Ranchi: जेके सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में शनिवार की रात हिंदी दैनिक शुभम संदेश व लगातार">http://lagatar.in">लगातारडॉट इन की डांडिया धुन पर पूरी रांची झूम उठी. शाम 6 बजे से ही पारंपरिक परिधान में शहरवासी आयोजन स्थल पर जुटने लगे थे. बुजुर्गां, युवाओं के साथ बच्चों में भी डांडिया को लेकर काफी उत्साह था. कैंपस में हे... नाम रे... सबसे बड़ा तेरा नाम रे, ओ शेरांवाली सबसे बड़ा तेरा नाम की धुन गुंजायमान थी. बच्चों, युवक-युवतियों के साथ ही साथ हर उम्र के महिला-पुरुष डांडिया स्टिक के साथ थिरकते हुए मां दुर्गा का स्वागत कर रहे थे. रात 8 बजे मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक सीपी सिंह ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. फिर डांडिया की धुन पर शहरवासियों ने शमां बांध दिया. देर रात तक शहरवासी डांडिया धुन पर झूमते, थिरकते रहे. लोगों ने शुभम संदेश व लगातार डॉट इन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि काफी कम समय में हिंदी दैनिक शुभम संदेश अखबार ने अपनी अलग पहचान बना ली है. इस तरह के आयोजन कर शुभम संदेश ने शहर के लोगों का दिल जीत लिया है. उम्मीद है आगे भी अखबार इस तरह के आयोजन कर शहर के लोगों को मंच प्रदान करेगा. डांडिया नाइट से जुड़ी तस्वीरें देखें
alt="" width="1600" height="765" />
alt="" width="184" height="300" />
alt="" width="225" height="300" />
alt="" width="208" height="300" />
alt="" width="1190" height="1600" />
alt="" width="693" height="1600" />
alt="" width="1600" height="945" />
alt="" width="1049" height="1600" />
alt="" width="1600" height="874" />
alt="" width="1600" height="1066" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment