Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नवरात्रि पर डांडिया बीट्स का आयोजन, गानों की धुन पर थिरके लोग

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची के डिबडीह-बायपास के पास स्थित जेके सेलिब्रेशन में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया बीट्स 2023 का आयोजन किया गया. वाओ इवेंट्स, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी और जिमहोलिक जिम द्वारा आयोजित डांडिया और गरबा रास कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. डांडिया को लेकर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गां के साथ बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला. डांडिया बिट्स में डांडिया के साथ साथ लाइव डीजे, बच्चों का फैशन शो, बेस्ट कॉस्ट्यूम आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. (पढ़ें, दुर्गा">https://lagatar.in/fire-department-alert-regarding-durga-puja-and-upcoming-festivals-14-special-fire-vehicles-ordered-from-rajasthan/">दुर्गा

पूजा व आगामी त्यौहारों को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, राजस्थान से मंगवाये 14 स्पेशल दमकल वाहन)

डांडिया और गरबा नवरात्रि का अभिन्न अंग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8106bc9c-d2c3-4ce5-a419-d1d0fd586c69.jpg"

alt="" width="1280" height="854" /> कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रांची के पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव शामिल हुए. उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. मौके पर उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशियों का रंग लेकर आता है. डांडिया और गरबा नवरात्रि का अभिन्न अंग है और हमारी संस्कृति की पहचान है. अजय नाथ शाहदेव ने इस तरह के आयोजन करने के लिए आयोजकों की सराहना की. इस भव्य आयोजन में वाओ इवेंट्स की महली गाड़ी, जिमहोलिक के अविनाश कुमार और फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की केया घोष, जिनिया घोष व अभिषेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/7bf913f1-9927-4964-956b-9db9bb2eb0f8.jpg"

alt="" width="902" height="1600" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-shakeel-alias-karu-accused-of-stone-pelting-and-firing/">रांची

हिंसा : पथराव व गोलीबारी के आरोपी शकील ऊर्फ कारु को बेल देने से सिविल कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही