Search

 
 
 

रांची : डीएवी हेहल के शिक्षकों ने किया ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक

 
Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करते हुए आम जनता को हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने का संदेश दिया. इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार अमरेश ने हेलमेट रैली की आगवानी करते हुए कहा कि ऐसे सफल प्रयास से सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी आएगी और लोगों में जागरूकता आएगी. वहीं इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एस के मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह ``जिंदगी ईश्वर प्रदत्त अमूल्य वरदान है`` हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए. सड़क पर चलने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि वाहन चलाते समय हम स्वयं का एवं दूसरों की सुरक्षा का हमेशा खयाल रखें. ऐसे अभियान से विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक जुड़ते हैं, तो सामाजिक परिवेश पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है. हेलमेट का उपयोग यातायात पुलिस की भय या आर्थिक दंड के कारण नहीं बल्कि अपना जीवन सुरक्षित रखने के लिए करें. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/palamu-four-members-of-jjmp-arrested-loot-of-rs-4-40-lakh-from-csp-center/">पलामू

: जेजेएमपी के चार सदस्य गिरफ्तार।। सीएसपी सेंटर से 4.40 लाख की लूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही