Search

 
 
 

रांची में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर निकले DC और SSP

 
Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जा रहा है. इसे लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसी दौरान बुधवार की रात डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल बाइक पर सवार होकर,दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

जवानों को दिए दिशा-निर्देश

डीसी और SSP बाइक पर सवार होकर राजधानी रांची के कई पूजा पंडालों में जाकर जहां सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिए. कल यानी 6 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन को लेकर डीसी और एसएसपी बड़ा तालाब भी पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही