Search

 
 
 

रांची: डीसी व SSP ने लिया रावन दहन की तैयारियों का जायजा, व्यवस्था दुरूस्त रखने के दिए निर्देश

 
Ranchi : राजधानी में दशमी पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी राहुल सिन्हा व एसएसपी कौशल किशोर ने जायजा लिया. दोनों आला अधिकारी मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, तुपुदाना पहुंचे और सुरक्षा की तय मानकों को जांचा. ताकि रावन दहन के दौरान कोई अनहोनी ना हो. इस दौरान साथ मौजूद पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें - जम्मू">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-servant-had-killed-dg-jail-hemant-lohia-arrested-with-weapons/">जम्मू

कश्मीर : नौकर ने की थी DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या, हथियार संग हुआ गिरफ्तार

पांच स्थानों पर होना है रावण दहन कार्यक्रम

डीसी ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि इस साल रांची में पांच स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम प्रायोजित है. जिनमें - मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, हुंडरू और तुपुदाना शामिल हैं. बताया कि कोरोना के बाद इस साल लोगों की ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है. जिसे देखते हुए व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. डीसी ने बताया कि रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. साथ ही वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक लाइनिंग भी पूरी कर ली गई है. रावन दहन वाले स्थान के आसपास फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं विशेषज्ञों की निगरानी में आतिशबाजी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाए गए हैं. एसएसपी कौशल किशोर ने बताया, रावन दहन में होने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं. उसकी जानकारी जल्दी ही मीडिया के माध्यम से दी जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/DC1.gif"

alt="रांची: डीसी व SSP ने लिया रावन दहन की तैयारियों का जायजा, जारी किए निर्देश" width="600" height="400" />

पूजा समितियों से 6 अक्टूबर को विसर्जन करने का अनुरोध

डीसी ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से 6 अक्टूबर को विसर्जन करने का अनुरोध किया है. जिससे राजधानी में 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-extortion-was-not-found-then-the-bullet-was-fired-police-in-search-of-sholay-accused-of-ulidih-parmanand-nagar/">जमशेदपुर

: रंगदारी नहीं मिली तो चला दी गोली, उलीडीह परमानंद नगर के आरोपी शोले की तलाश में पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही