Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची डीसी ने प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति के लिए आश्रितों को मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति दी

Ranchi : राजधानी रांची के इलाकों में हुई पिछले दिनों हुई प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपायी के लिए रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आश्रितों को मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति दे दी है. प्रभावितों के मकान की आंशिक क्षति का आंकलन करते हुए प्रत्येक आवेदक को 3,200 /- रूपये के भुगतान की स्वीकृति दी गई है. क्षतिपूर्ति की कुल राशि 6,400 / - (छः हजार चार सौ रूपये) अनुदान हेतु स्वीकृत की गई है. रांची डीसी ने मांडर अंचल की जमीला बेगम, करगे, सुशीला तिर्की, टटकुन्दो पतरा टोली, इटकी, मांडर जिला- रांची को प्राकृतिक आपदा से हुए उनके कच्चा मकान की आंशिक क्षति मुआवजा के लिए अनुदान राशि भुगतान की स्वीकृति दी है. अंचल अधिकारी मांडर, उप समाहर्ता भूमि सुधार,रांची एवं अनुमंडल पदाधिकारी, रांची की अनुशंसा को लेकर उपायुक्त द्वारा मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-government-will-take-a-decision-as-soon-as-report-committee-on-teachers-without-funds-comes/">बजट

सत्र : वित्त रहित शिक्षकों पर कमिटी की रिपोर्ट आते ही निर्णय लेगी सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही