Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : डीसी ने बैंकों से मांगी किसान क्रेडिट कार्ड के अस्वीकृत आवेदनों की रिपोर्ट

Ranchi : डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए. डीसी ने बैठक में सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान क्रेडिट कार्ड के अस्वीकृत और बैंकों द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लौटाये गये आवेदनों की पूरी रिपोर्ट दें. डीसी ने जिला कृषि पदाधिकारी को बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए निरस्त हो रहे आवेदनों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बैंकों के पदाधिकारियों से कहा कि बैठक में पूरी तैयारी और रिपोर्ट के साथ आयें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/19rc_m_129_19012023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

केसीसी की समीक्षा, नये आवेदन जेनरेट करने का निर्देश

बैठक में डीसी ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की समीक्षा की. बताया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड के प्राप्त कुल 62675 आवेदनों में से 40986 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं. डीसी द्वारा बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का त्रुटि निराकरण करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. डीसी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के नए आवेदन जेनरेट करने भी निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान विभिन्न पेंशन योजना की योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी पेंशनधारियों को पेंशन सुनिश्चित करें. सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करें. डीसी द्वारा सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के साथ ही लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/cctv-cameras-will-be-installed-in-dumka-central-jail-at-a-cost-of-3-56-crores-security-will-be-tight/">दुमका

सेंट्रल जेल में 3.56 करोड़ की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी कड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही