Search

 
 
 

रांची डीसी ने नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण

 
Ranchi: डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. एडचोरो पंचायत के पांच पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. औचक निरीक्षण के दौरान डीसी ने पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, स्टॉक पंजी, ई-पॉश मशीन, रजिस्टर मेनटेनेंस आदि की जानकारी ली. उन्होंने सभी राशन डीलरों को ससमय और सही मात्रा में खाद्यान्न वितरण एवं ऑनलाइन इंट्री सुनिश्चित करने के निदेश दिये.

इन पीडीएस डीलरों की दुकानों का निरीक्षण किया

  1. मंजूर अंसारी (अनुज्ञप्ति संख्या-23/90)
  2. शेख अमानुल्लाह (अनुज्ञप्ति संख्या-12/85)
  3. राम तिलक साह (अनुज्ञप्ति संख्या-12/91)
  4. सत्यनारायण हजाम (अनुज्ञप्ति संख्या-01/92)
  5. असरुद्दीन अंसारी (अनुज्ञप्ति संख्या-16/84)

डीसी ने राशन कार्डधारियों से बातचीत की

राशन डीलर सत्यनारायण हजाम की दुकान पर डीसी ने राशन कार्डधारियों से बातचीत की. एक लाभुक के कार्ड में माह दिसंबर की इंट्री के बारे में डीसी ने जानना चाहा. इंट्री के बारे में लाभुक द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं देने पर उन्होंने डीलर को सही तरीके से इंट्री करने की सख्त हिदायत दी. डीसी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को राशन डीलर के फाइल, स्टॉक और अन्य विसंगति को इंगित करके जांच के निर्देश दिये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही