Search

 
 
 

रांची: DC ने अमृत सरोवर बनाने का दिया निर्देश, सब्जियों की खपत का सर्वे

 
Ranchi: सब्जियों की प्रतिदिन की खपत का सर्वे किया जाएगा. यह बात डीसी छवि रंजन ने सांसद आदर्श ग्राम योजना और अमृत सरोवर से संबंधित समीक्षात्मक बैठक के दौरान कही. डीसी ने अमृत महोत्सव के तहत जिले में अमृत सरोवर बनाए जाने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले जगह चिन्हित करते हुए नये अमृत सरोवर का शिलान्यास करें. डीसी ने तालाबों के निर्माण, जीर्णोद्धार, योजना कब ली गयी और कितना काम बाकी है, जैसी जानकारी ली. इससे संबंधित प्रतिवेदन देने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/automatic-ticket-vending-machine-became-an-object-of-decoration-at-ranchi-and-hatia-stations/">रांची

और हटिया स्टेशन पर शोभा की वस्तु बनी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

विलेज एक्शन प्लान बनाने का निर्देश

डीसी छवि रंजन ने साल 2022-23 के लिए चयनित ग्रामों के लिए विलेज एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया. वहीं सब्जियों की प्रतिदिन कितनी खपत है इसका सर्वे करने को कहा. डीसी ने रुर्बन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की भी समीक्षा की. जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि होटलों में सब्जियों की प्रतिदिन कितनी खपत है, इसका सर्वे किया जाए. रुर्बन मिशन के तहत क्रियान्वित योजनाओं में उत्पादित सब्जियों की होटलों में आपूर्ति की व्यवस्था कराने के लिए योजना बनाने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-wife-and-daughter-strangled-in-the-affair-of-another-woman/">बिहार

: दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी व बेटी का गला घोंटा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही