- निबंधन, परिवहन, उत्पाद, खनन और वाणिज्यकर से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा की
पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने का निर्देश
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया वित्तीय वर्ष-2023-24 तक कुल वसूली का 60 प्रतिशत तक लक्ष्य की प्राप्ति हो गई है. डीसी ने शतप्रतिशत राजस्व प्राप्ति करने के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी को कबाड़ी वाहन विभिन्न भवनों और अन्य जगहों में कबाड़ के रूप में पड़ी हैं, उसे स्क्रैब कराने को कहा. इसके साथ ही डीसी ने शहर में पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कराने का निर्देश दिया, ताकि शहर को जाम से मुक्त करने की दिशा में कार्य हो सके. बैठक में संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि सितंबर तक पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के व्यवसायी भारत पेट्रोलियम से 2724.60 लाख एवं शराब के व्यवसायियों से 3639.05 लाख कम कर की प्राप्ति हुई है. डीसी ने कहा की एमआरपी मूल्य से ज्यादा वसूली करने वाले शराब दुकानदारों पर कार्रवाई करें.अवैध खनन मामले में कार्रवाई का निर्देश
अधिकारी से बालू उठाव की जानकारी लेते हुए डीसी ने पूछा कि कितने लोगों पर अवैध ईंट भट्ठे, अवैध खनन, भंडारकर्ता, परिवहनकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने मत्स्य से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए अधिकारी को वित्तीय वर्ष 2023-24 तक शतप्रतिशत राजस्व प्राप्त करने का निर्देश दिया.बैठक में अपर समाहर्ता रांची राजेश कुमार बरवार, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची प्रवीण प्रकाश, सहायक आयुक्त उत्पाद रांची, सहायक खनन पदाधिकारी रांची, अवर निबंधक बुंडू प्रक्षेत्र, अवर निबंधक शहरी-2 डोरंडा, अवर निबंधक, ग्रामीण क्षेत्र रांची, अवर निबंधक कांके प्रक्षेत्र, अवर निबंधक रांची, पणन सचिव, क़ृषि उत्पाद बाजार समिति, राज्यकर पदाधिकारी (रांची, विशेष प्रमंडल, पूर्वी अंचल रांची) उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – CBSE">https://lagatar.in/cbse-big-change-in-accountancy-subject-in-12th-board-exam/">CBSE: 12वीं बोर्ड परीक्षा में अकाउंटेंसी विषय में बड़ा बदलाव [wpse_comments_template]
Leave a Comment