Search

 
 
 

रांची: डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 
Ranchi: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर आम जनता की समस्याएं सुनीं. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिनके समाधान के लिए उपायुक्त ने संयुक्त जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. जनता दरबार में नामकुम अंचल की एक महिला ने अपनी जमीन पर फर्जी डीड के आधार पर अतिक्रमण की शिकायत की. उन्होंने बताया कि सामाजिक तत्व उन्हें घर बनाने से रोक रहे हैं. उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त जांच और कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए.

सड़क निर्माण की मांग पर कार्रवाई

मेसरा गांव के एक बुजुर्ग ने इलाके की खराब सड़क और आवागमन की समस्या को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई. उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. जनता दरबार में अन्य कई मामलों पर भी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना, राशन वितरण की समस्या और प्रशासनिक अड़चनें शामिल थीं. सभी मामलों में उपायुक्त ने संयुक्त पदाधिकारियों को त्वरित समाधान निकालने के निर्देश दिए. जनता दरबार में प्रशासन के इस त्वरित समाधान प्रयास से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है. इसे भी पढ़ें – औरंगजेब">https://lagatar.in/aurangzeb-grave-dispute-curfew-in-nagpur-fadnavis-said-police-was-targeted-in-a-planned-manner/">औरंगजेब

कब्र विवाद : नागपुर में कर्फ्यू, फडणवीस ने कहा, योजनाबद्ध तरीके से पुलिस को निशाना बनाया गया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही