Search

 
 
 

रांची: डीसी ने गणतंत्र दिवस को लेकर की बैठक, दिये निर्देश

 
Ranchi: उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने सेामवार को समाहरणालय स्थित सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में विभागीय झांकी प्रदर्शित किये जाने को लकर बैठक की. डीसी ने बैठक में समारोह की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. गणतंत्र समारोह के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में महत्वपूर्ण योजनाओं/नीतियों पर आधारित तथा झारखंड की उत्कृष्ट कला, संस्कृति, परम्परा एवं धरोहर को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का प्रदर्शन सरकार के कुल 11 विभागों द्वारा किया जा रहा है. उपायुक्त ने विभागों की ओर से झांकी प्रदर्शन से संबंधित बनाये गये नोडल पदाधिकारियों संग बैठक कर कई निर्देश दिये. गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रदर्शित किये जाने वाले झांकी से संबंधित निर्देश दिये. मौके पर उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अपर समाहर्त्ता, रांची, रामनारायण सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग रांची, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, रांची, उर्वशी पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, सुरभि सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, रामशंकर सिंह एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

झाकियों का प्रदर्शन करने वाले 11 विभाग 

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, परिवहन विभाग एवु महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग. इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stays-ranchi-civil-court-proceedings-against-rahul-gandhi/">सुप्रीम

कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही