Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जैक मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, सभी माध्यमिक केंद्र अधीक्षक और सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -आरक्षी">https://lagatar.in/police-recruitment-exam-separate-reserved-seats-for-general-obc-1-obc-2-st-sc-in-24-districts/">आरक्षी

भर्ती परीक्षा : 24 जिलों में सामान्य,ओबीसी 1, ओबीसी 2, एसटी-एससी के लिए अलग-अलग आरक्षित सीटें

परीक्षा के सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश

(1) वार्षिक मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2024 - 6 से 26 फरवरी तक संचालित होगी. परीक्षा एक ही टर्म में आयोजित की जायेगी. (2) मैट्रिक परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 09:45 बजे पूर्वाह्न से 01:00 बजे अपराह्न तक संचालित होगी. जबकि इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक संचालित होगी. (3) मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न-सह-उत्तरपुस्तिका के माध्यम से और इंटरमीडिएट परीक्षा का संचालन 24 पृष्ठों की सादी उत्तरपुस्तिका के माध्यम से आयोजित की जायेगी. ओएमआरशीट के माध्यम से निर्धारित परीक्षा का आयोजन की प्रकिया तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है. (4) परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है. (5) मैट्रिक परीक्षा के लिए रांची जिला में कुल 100 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं. जिनमें कुल 38041 परीक्षार्थी भाग लेंगें. ये परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय, अनुमण्डल मुख्यालय एवं संबंधित प्रखण्ड मुख्यालयों में निर्धारित किये गये हैं. (6) इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रांची जिला में कुल 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें कुल 43175 परीक्षार्थी भाग लेंगें. ये सभी परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय एवं बुण्डू अनुमण्डल (साथ ही खलारी एवं सिल्ली प्रखण्ड) बनाये गये हैं. (7) प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन के संबंध में दिये गये दिशा-निर्देशों से सभी केन्द्राधीक्षकों को अवगत कराया गया. (8) परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र -सह-उत्तर पुस्तिका के गोपनीय पैकेट्स संबंधित प्रखण्ड के राष्ट्रीयकृत बैंकों में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है. (9) परीक्षा के दिन विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के लिए जोनल दण्डाधिकारी की उपस्थिति में केन्द्राधीक्षक या उनके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधि को सुबह 07:30 बजे से प्रश्न पत्र -सह-उत्तरपुस्तिकाएँ उपलब्ध करायी जाएगी एवं जोनल दण्डाधिकारी के वाहन से सुरक्षा दल के साथ इसे संबंधित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के एक घण्टा पूर्व पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. (10) दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पैकेट प्राप्त करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची द्वारा अभिप्रमाणित प्रति के साथ केन्द्राधीक्षक अथवा उनके प्रतिनिधि प्रातः 07:30 बजे संबंधित बजगृह/बैंक में पहुँचेंगें एवं अच्छी तरह से मिलान कर पैकेट प्राप्त कर लेंगें एवं दण्डाधिकारी / सुरक्षा बल के साथ ले जायेंगें. (12) परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के बराबर ही प्रश्न पत्र-सह-उत्तरपुस्तिकाएँ भेजी जायेगी. आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से सभी विषयों की कुछ प्रश्न पत्र-सह-उत्तरपुस्तिकाएँ सुरक्षित रूप में रखी जा रही है. विशेष परिस्थिति में केन्द्राधीक्षकों के द्वारा सूचित करने पर आवश्यकतानुसार उनकी लिखित मांग से संतुष्ट होने पर ही सुरक्षित पैकेट खोले जायेंगें एवं वांछित संख्या में प्रश्न पत्र के पैकेट दिये जायेंगें. (13) प्रति दिन परीक्षा समाप्ति के उपरान्त विषयवार एवं लिपिवार व्यवहृत उत्तरपुस्तिकाओं के सील बन्द पैकेट्स, सुस्पष्ट पता एवं विवरण के साथ जोनल दण्डाधिकारी एवं सुरक्षा बल के वाहन के साथ संबंधित बजगृह/बैंक में जमा कर प्राप्ति रसीद लें लेंगें. (14) परीक्षा केन्द्र पर परिसर के अन्दर एवं बाहर सफाई की पूरी व्यवस्था प्रतिदिन कराना है एवं केन्द्र पर पर्याप्त पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी / अस्थायी बाड़ आदि की व्यवस्था करनी है. (15) सभी केन्द्राधीक्षक उनके परीक्षा केन्द्र के सभी परीक्षा कक्षों एवं परिसर में विद्युतीय संयोजन के साथ निर्बाध बिजली / पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगें. पूर्व अधिष्ठापित सी०सी०टी०वी० कैमरा सेट का अद्यतन कियात्मक संचालन सुनिश्चित रखेंगें. (16) परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त सभी कोटि के वीक्षकों/कर्मियों के गले में लैमिनेटेड एवं केन्द्राधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित फोटो युक्त परिचय पत्र रखना अनिवार्य होगा. (17) केन्द्र के परीक्षा नियंत्रक केन्द्राधीक्षक एवं सहायक केन्द्राधीक्षक को छोड़कर वीक्षक एवं परीक्षार्थियों के लिए मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक मशीन वर्जित रहेगा. (21) परीक्षा कक्षावार सिटिंग प्लान कक्ष, मुख्य द्वार एवं मैदान में बड़े बोर्ड पर डिस्प्ले करनाअनिवार्य होगा. साथ ही प्रत्येक कक्ष के द्वार पर कक्ष संख्या की पेंटिंग करवा देगें. (22) परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त सभी वीक्षक एवं कर्मचारी परीक्षार्थियों को वांछित प्रशासनिक सहयोग करते हुए उनके प्रति सकारात्मक रुख अपनायेंगें ताकि बिना किसी परेशानी के परीक्षार्थी अपनी परीक्षा लिख सके. (23) सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड स्तरीय परीक्षा कोषांग एवं जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय परीक्षा कोषांग का गठन किया जा रहा है. जो दिनांक 01.02.2024 से परीक्षा समाप्ति तक प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक कार्य करता रहेगा. (24) झारखण्ड परीक्षा संचालन निर्देशिका, 2024 एवं झारखण्ड परीक्षा संचालन अधिनियम, 2001 का सख्ती से पालन करेंगें. (25) मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा कार्य से इंकार करने एवं परीक्षा संचालन में अनियमितता बरतने पर झारखण्ड परीक्षा संचालन अधिनियम के धारा अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा की व्यवस्था इस कदर की जाए कि सभी परीक्षार्थी तनाव मुक्त वातावरण में मानसिक स्वास्थ्य की पूर्णता के साथ परीक्षा में भाग ले सके. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/four-news-from-giridih-including-bdo-review-meeting-regarding-the-arrival-of-cm-hemant/">सीएम

हेमंत के आगमन को लेकर BDO ने की समीक्षा बैठक समेत गिरिडीह की चार खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही