Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला 2024 के सफल आयोजन को लेकर रांची डीसी ने की बैठक,दिए निर्देश

Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, जिला नजार उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, आवासीय दंडाधिकारी हटिया स्मृति कुमारी, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रभारी अध्यक्ष रणेन्द्र कुमार, सचिव मिथलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में डीसी ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला 2024 में व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandi-said-emergency-is-a-dark-chapter-in-democratic-history-of-country-corruption-and-dictatorship-are-in-dna-of-congress/">बाबूलाल

मरांडी ने कहा, आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय, कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार और तानाशाही

डीसी ने ये दिया निर्देश

पंचमुखी मुहाने पर वॉच टावर, लाइट-पेयजल की व्यवस्था, मेला परिसर और मौसीबाड़ी में बिजली/जेनरेटर की व्यवस्था, मेला परिसर की स्वच्छता, चिकित्सक/एम्बुलेंस की व्यवस्था, अग्निशमन, चलंत शौचालय की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. नगर निगम के पदाधिकारी को मोरम या छाई या स्टोन डस्ट से मेला परिसर के गड्ढ़ों को भरने का निर्देश दिया गया. मेला परिसर में मांस-मछली व शराब के विक्रय पर रोक के लिए उपायुक्त द्वारा आम सूचना जारी करने को कहा गया. मेला के दौरान विभिन्न समितियों के स्वयं सेवकों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने, वाहन पास जारी करने, मंदिर (मुख्य) में सुरक्षा बलों और मौसीबाड़ी में सुरक्षाबलों की तैनाती, रथ के चारों ओर सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी निर्देश दिये गये. डीसी ने जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति को मेला से संबंधित निविदा को फाइनल करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दर ऑर्गेनाइज्ड हो, यह सुनिश्चित करें कि बेस रेट के अनुसार ही कलेक्शन हो. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-if-the-permit-is-only-rs-900-then-how-are-4500-e-rickshaws-running/">हाईकोर्ट

ने पूछा- परमिट सिर्फ 900 का तो 4500 ई रिक्शा कैसे चल रहे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही