Search

 
 
 

रांची डीसी ने पीपी और एपीपी के साथ की बैठक, बेहतर अभियोजन कार्य पर हुई चर्चा

 
Ranchi :  रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (पीपी) और असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर (एपीपी) के साथ बैठक की. इस बैठक में जिले के अभियोजन तंत्र को मजबूत करने और आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियोजन कार्य की गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास और आपराधिक न्याय प्रणाली को प्रभावी बनाना था.बैठक में अभियोजकों के प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों के उपयोग और जांच एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया.  

आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाना

आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए साक्ष्यों को मजबूत करने और अदालतों में प्रभावी पैरवी पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह सुझाव भी दिया गया कि फॉरेंसिक सुविधाओं का बेहतर उपयोग और गवाह संरक्षण कार्यक्रम को सशक्त किया जाए. इसके साथ ही, पुराने लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.

आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता

उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसी अभियोजन प्रणाली विकसित करना है, जो न केवल कुशल हो, बल्कि समाज में विश्वास भी पैदा करे आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।बैठक में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (पीपी) अनिल कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर सिद्धार्थ सिंह, संगम कुमार, निखार वर्णवाल, विधि विशेषज्ञ और जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही