Search

 
 
 

रांची: डीसी ने की भू-राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक

 
Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में भू-राजस्व से जुड़ी समीक्षा बैठक हुई. बैठक में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, प्रमाण पत्र और भूमि हस्तांतरण मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को लंबित दाखिल-खारिज मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. 30 और 90 दिन से लंबित मामलों पर खास फोकस करने को कहा गया. उन्होंने 10 डिसमिल तक की भूमि के अस्वीकृत मामलों की जांच रिपोर्ट की भी समीक्षा की और उचित कारण के बिना वाद अस्वीकार न करने की बात कही. सक्सेशन/पार्टिशन म्यूटेशन के लिए SOP तैयार कर शिविर लगाने की तैयारी के निर्देश दिए गए. साथ ही आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र और ऐप पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे पर भी जोर दिया गया. अंत में भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रस्तावों को जल्द भेजने और न्यायालय कार्यवाही को नियमित करने के निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें – PM">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-saudi-arabia-says-this-visit-will-give-new-impetus-to-strategic-partnership/">PM

मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना, बोले-इस यात्रा से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही