Search

 
 
 

रांची डीसी ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिये निर्देश

 
Ranchi: कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम और मरीजों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. सोमवार को इसे लेकर डीसी छवि रंजन ने जिला कोविड टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक की. बैठक में डीसी ने सदर अस्पताल रांची, सीएचसी रेसालदार, ओरमांझी, सोनाहातू,अनुमंडल अस्पताल बुंडू सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अस्पतालों में मैन पावर से लेकर आवश्यक लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पदाधिकाररियों को मरीजों को इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-अब">https://lagatar.in/all-the-people-who-came-in-contact-with-the-corona-infected-will-not-be-investigated/">अब

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये सभी लोगों की नहीं होगी जांच

पदाधिकारी और कर्मी खुद सावधानी के साथ करें अपना काम

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित सभी कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी कोविड आपदा प्रबंधन पर फोकस करें. पिछली बार की तरह इस बार भी समन्वय स्थापित कर कार्य करें. ताकि पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से चले. इस दौरान उन्होंने सभी से सावधानी बरतते हुए काम करने को कहा. साथ ही डीसी छवि रंजन से कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-एमजीएम">https://lagatar.in/mgm-hospital-bjp-congress-leaders-start-a-war-of-words-manoj-jhas-counterattack-on-kunal/">एमजीएम

अस्पताल : भाजपा-कांग्रेस नेताओं में वाकयुद्ध शुरू, कुणाल पर मनोज झा का पलटवार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही