Search

रांची डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Ranchi :  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया. इस दौरान रांची उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान डीसी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बता दें कि निर्धारित समय पर ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को देनी होती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//