Search

 
 
 

रांची डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

 
Ranchi : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस खोला गया. यहां की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम के रखरखाव समेत अन्य मानकों का जायजा लिया. इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मांडर विधानसभा उपचुनाव के तीन महीने पूरे होने के बाद अलग रखी गयी बैलेट यूनिट और वीवीपैट को सेंट्रलाइज करने की भी सहमति बनी.

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसी ने ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने को कहा, उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची मेरी मड़की को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही राज्य निर्वाचन विभाग को प्रतिवेदन भेजने को कहा. इसे भी पढ़ें – अंबानी">https://lagatar.in/arrested-from-bihar-for-threatening-ambani-family-watch-video/">अंबानी

परिवार को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, देखें वीडियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही