Search

 
 
 

रांची डीसी ने प्रमुख मंदिरों व जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

 
Ranchi :   रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सक्रिय है. पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे, जुलूस को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इसी सिलसिले में आज रांची डीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मंदिरों और जुलूस के रास्तों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर (रातू रोड), विश्वनाथ शिव मंदिर (पिस्का मोड़), श्री महावीर मंदिर (पंडरा), तपोवन मंदिर (निवारणपुर) और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. प्रशासन रामनवमी जुलूस मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की की प्रतिनियुक्ति करेगा.  साथ ही, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा, जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर 24x7 निगरानी रखने का भी निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई असामाजिक तत्व अफवाहें या आपत्तिजनक संदेशों के जरिए शांति भंग न कर सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-14-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-15-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-16-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही