Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची डीसी ने कांके प्रखंड में योजनाओं का किया निरीक्षण

Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कांके प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उनके साथ थे. डीसी ने प्रखंड क्षेत्र के रेन्डो करमटोली और दुबलिया ग्राम में योजनाओं का निरीक्षण किया. रेन्डो करमटोली ग्राम में उपायुक्त ने लाभुक सुखदेव उरांव द्वारा 10 एकड़ भूमि में की जा रही केले की खेती का जायजा लिया. डीसी ने महिला समूह की दीदीयों को भी संबोधित किया. उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उपायुक्त ने दुबलिया विशेष केंद्रीय सहायता योजना के लाभुकों से मुलाकात की. योजना अंतर्गत 90% अनुदान पर सौर ऊर्जा संचालित बोरिंग विद समरसेबल पंप, ड्रिप इरिगेशन विद मल्चिंग (3 एकड़) तथा पाली हाउस के लिए लाभुकों दीपक उरांव, अजय उरांव, रूमित उरांव, संदीप उरांव व राहुल उरांव को योजना से जोड़ा. इसे भी पढ़ें – साई">https://lagatar.in/sai-dhurva-premier-league-rising-star-and-knight-riders-win/">साई

धुर्वा प्रीमियर लीग : राइजिंग स्टार और नाइट राइडर्स जीते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही