Search

 
 
 

रांची : 75 अमृत सरोवर का स्टीमेट तीन दिन में बनाने का डीसी ने दिया निर्देश

 
Ranchi :  रांची जिले में बनने वाले 75 अमृत सरोवर के लिए रांची डीसी छवि रंजन ने तीन दिनों में स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया है. इस मसले पर डीसी ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अमृत सरोवर बनाने के लिए कुल 54 योजनाओं में से 19 योजनाएं सरकारी जमीन पर है. जबकि 35 योजनाओं का कार्यान्वयन निजी जमीन पर होना है. बताया कि हर एक सरोवर का रकबा कम से कम 1 एकड़ का होना जरूरी है. सरोवरों का शिलान्यास, उद्घाटन और झंडारोहण आने वाले 15 अगस्त को किसी स्वतंत्रता सेनानी, सीनियर सिटीजन या समाजसेवी से कराया जाना है.

रिमोट सेंसिंग से 83 साइट चिन्ह्ति किये गये हैं

डीसी छवि रंजन ने कहा कि सरकार की तरफ से रिमोट सेंसिंग के द्वारा 83 साइट चिन्ह्ति किये गये हैं.  जिसमें 75 सरोवरों का निर्माण या जीर्णोद्धार किया जाना है. अगले 15 अगस्त तक कुल 30 योजनाओं और 15वें वित्त से 15 अगस्त 2023 तक कुल 45 योजनाओं का निर्माण या जीर्णोद्धार राशि आवंटन के बाद कराया जयेगा. बैठक में विशाल सागर, उप विकास आयुक्त,  निदेशक, डीआरडीए, जिला अभियंता, जिला परिषद्,  जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी और परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए  उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-gheraoed-raj-bhavan-attacked-the-central-government-fiercely/">कांग्रेस

ने किया राजभवन घेराव, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही