Search

 
 
 

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रांची डीसी ने किया साईकिल रैली को रवाना

 
Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने  आज शनिवार को समाहरणालय परिसर रांची से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साईकिल रैली को रवाना किया. जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित रैली नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गयी.. इस अवतर पर  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Raily.gif"

alt="" width="600" height="400" />

छोटे-छोटे बच्चे और विद्यार्थी नशे के आदी हो रहे हैं

डीसी ने साईकिल रैली को रवाना करने वक्त कहा कि पूरे जिले में नशा मुक्ति को लेकर नशा मुक्ति जागरूकता चलाया जा रहा है. नशा करने से समाज को बहुत नुकसान हो रहा है. छोटे-छोटे बच्चे और विद्यार्थी नशे के आदी हो रहे हैं, इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. इसका दुसप्रभाव यह होता है, की उनकी आर्थिक स्थिति ख़राब हो जाती है. घर में झगडे झंझट, कलह-कलेश बढ़ जाते हैं. उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि हमारे बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं. उन्हें नशे से मुक्त रखना जरुरी है. ताकि वे अपना पठन-पाठन सही तरीके से कर पायें.

स्कूलों, कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए

नशे से परिवार, समाज का बहुत नुकसान होता है. जिससे देश का भी बहुत नुकसान है. इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए.. जितने भी मादक पदार्थ होते हैं, उससे क्या-क्या नुकसान हैं, स्वास्थ्य पर क्या नुकसान है, इसके बारे में बताया जाये. नशे के सौदागरों पर कठोर कार्रवाई की जाये. डीसी ने कहा कि नशे से समाज और देश को काफ़ी नुकसान है. देश को इससे बचाने के लिए नशे के सौदागरों पर कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है.

नशा मुक्त भारत का सपना पूरा करें

उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ी जो भी सूचना विभिन्न माध्यमों से मिलती है, उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि इस सिण्डिकेट को ध्वस्त किया जा सके. उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि नशा मुक्ति से जागरूक करते हुए हम सभी अपने राज्य और देश को नशा मुक्ति की तरफ ले चलें और एक कुशल भारत, नशा मुक्त भारत का सपना पूरा करें. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही