Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव से रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात की. खबर है कि डीसी ने उच्च न्यायालय स्थित मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय में उनसे मुलाकात की. बता दें कि मंजूनाथ भजंत्री ने पिछले शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया था. समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे. मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
रांची डीसी ने मुख्य न्यायाधीश से की शिष्टाचार मुलाकात
Last Updated: Dec 02, 2024 12:00 AM (IST)