Search

 
 
 

रांची : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों से मिले डीसी,अस्वस्थ वृद्धों के इलाज के दिए निर्देश

पिस्कामोड़ स्थित कुलगु ओल्ड एज होम में आज उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनसे बातचीत की.
 

Ranchi : पिस्कामोड़ स्थित कुलगु ओल्ड एज होम में आज उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनसे बातचीत की.इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धजनों की देखभाल और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए.

 

Uploaded Image
इसके अलावा अस्वस्थ वृद्धों के तत्काल इलाज के निर्देश दिए.इसके अलावा संत मदर टेरेसा क्लिनिक का भी गहन निरीक्षण किया, जहां  क्लिनिक में उपलब्ध दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली.

 

उपायुक्त ने ओल्ड एज होम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और जरूरी सुधारों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें सम्मानजनक वातावरण मिले.

 


आगे उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग हमारे समाज के अनुभवी नागरिक हैं. उनकी देखभाल, आरामदायक आवास, पौष्टिक भोजन और समय पर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना नैतिक दायित्व है.

 

साथ ही उन्होंने आश्रम परिसर के एक-एक कर सभी रूम, किचन, डाइनिंग एरिया और कैंपस का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने संत मदर टेरेसा क्लिनिक का भी गहन निरीक्षण किया, जहां उन्होंने क्लिनिक में उपलब्ध दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली

 

बुजुर्गों का उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को सूचना मिली कि वृद्ध आश्रम में दो बुजुर्ग अस्वस्थ हैं और उन्हें वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियां हैं.इस पर मंजूनाथ भजन्त्री ने सिविल सर्जन सदर को निर्देश देते हुए कहा कि बुजुर्गों का उचित चिकित्सा सुनिश्चित किया जाए और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाए.

 

उपायुक्त ने आश्रम प्रबंधन को दिए निर्देश

सभी कमरों में स्वच्छता और वेंटिलेशन का पूरा ध्यान रखा जाए,किचन और डाइनिंग एरिया में बेहतर स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था हो,क्लिनिक में नियमित एएनएम की उपस्थिति और पर्याप्त दवाओं का स्टॉक बना रहे,बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से की जाए, आपात स्थिति में तत्काल अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था रखी जाए

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही