Search

 
 
 

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची डीसी ने दी श्रंद्धाजलि

 
Ranchi : रांची डीसी वरुण रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय कक्ष में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर उन्होंने झारखंड राज्य स्थापना दिवस की सभी जिलेवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समुदायों के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक हैं. डीसी ने भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों से समाज में जागरूकता की अलख जगाई. भगवान बिरसा मुंडा न केवल पराक्रम बल्कि सामाजिक चेतना के भी प्रतीक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलने का काम किया. डीसी वरुण रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा के मार्ग का अनुसरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की बात कही. इसे भी पढ़ें -मंईयां">https://lagatar.in/a-big-slap-to-mainiyans-opponents-kalpana-soren/">मंईयां

के विरोधियों को लगा करारा तमाचा : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही