Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने डाले वोट

मतदान कर्मियों का हौसला बढ़ाया Ranchi :  रांची डीसी सह रांची संसदीय क्षेत्र 8 के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने पुंदाग के ज्ञान सिंधु विद्या मंदिर मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. रांची डीसी ने पंक्ति में खड़े होकर लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस दौरान राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान केंद्र में प्रतिनियुक्ति मतदानकर्मियों का हौसल भी बढ़ाया. उन्होंने रांची के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि शाम पांच बजे तक मतदान का समय है. बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और बेहतर वोट प्रतिशत के साथ कीर्तिमान स्थापित करें. रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने पुलिस लाइन बूथ नंबर 18 में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोटिंग करने के बाद सेल्फी पाइंट पर उत्कर्ष कुमार ने फोटो खिचवायी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/20b9d83e-2de3-43db-acda-5095f3847031-1-e1716631242216.jpeg"

alt="" width="1200" height="848" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/05d5db73-2a92-494e-9630-4ea2662f77df-scaled-e1716631268545.jpeg"

alt="" width="1376" height="1836" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही